PURNEA NEWS : आंख बंद थीं, पर मन में पाकिस्तान की तबाही देख रहे थे पी के साहू: श्री राम सेवा संघ

PURNEA NEWS : श्री राम सेवा संघ ने BSF जवान पी के साहू की सकुशल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब हमारे शेर सैनिक की आंखें बंद थीं, तब भी वह अपने मन की आंखों से पाकिस्तान की तबाही का मंजर देख रहे होंगे। संगठन ने कहा कि पी के साहू को पूरा विश्वास था कि भारत का प्रधानमंत्री उन्हें लेने जरूर आएगा और उनके पीछे 130 करोड़ हिंदुस्तानी खड़े हैं।

श्री राम सेवा संघ ने अपने बयान में कहा कि पी के साहू निश्चिंत थे क्योंकि उन्हें पता था कि अगर उन पर एक खरोंच भी आती तो पाकिस्तान नक्शे से मिट जाता। संगठन ने उनकी सकुशल वापसी को भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया।

बयान में कहा गया कि आज भारत उस स्थिति में है जहां न केवल हमारी मिसाइलें और ड्रोन पाकिस्तान में घुसकर मार कर वापस आ जाते हैं, बल्कि हमारे सैनिक भी दुश्मन के घर में घुसकर उन्हें सबक सिखाकर सुरक्षित लौट आते हैं। वीर अभिनंदन और जांबाज पी के साहू इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। संगठन ने उन बुरे दिनों को भी याद किया जब पकड़े जाने के बाद भारतीय सैनिकों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिलते थे या वे कभी वापस ही नहीं आ पाते थे।

इसी बीच, श्री राम सेवा संघ ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों में से एक शाहिद अहमद कूटे को भारतीय सेना द्वारा शोपियां में मार गिराए जाने की खबर पर संतोष व्यक्त किया है।

अंत में, श्री राम सेवा संघ ने ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष करते हुए देश की सुरक्षा और जवानों के शौर्य को नमन किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon