PURNEA NEWS : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पूर्णिया प्रमंडल दौरा कल, तीन जिलों में करेंगे 130 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन और शिलान्यास

PURNEA NEWS : बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पांडेय गुरुवार, 15 मई 2025 को पूर्णिया प्रमंडल के तीन जिलों – पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल संख्या 130 से अधिक है। मंत्री श्री पांडेय का यह दौरा स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मंत्री पांडेय सुबह 9:30 बजे जिला परिसदन, पूर्णिया से सड़क मार्ग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरा कोठी के लिए रवाना होंगे। बरहरा कोठी में वे एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), एक मातृ-नवजात देखभाल इकाई (MNCU), दो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) और आठ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही यहां 34 HWC का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके बाद वे दोपहर 12:01 बजे बरहरा कोठी से कटिहार जिले के फलका प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरमाही के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां 12:45 बजे पहुंचकर दो HWC और तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र (HSC) का उद्घाटन तथा एक CHC और 35 HWC का शिलान्यास करेंगे।

मंत्री पांडेय का तीसरा और अंतिम कार्यक्रम किशनगंज जिले के गछपारा स्वास्थ्य उपकेंद्र में होगा, जहां वे शाम 4:30 बजे पहुंचेंगे। यहां वे सात HWC और दो APHC का उद्घाटन करेंगे, साथ ही 24 नए HWC का शिलान्यास करेंगे। दौरे का समापन शाम 6:15 बजे जिला परिसदन किशनगंज पहुंचकर होगा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी तेज है। पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और सिविल सर्जन को सुरक्षा, स्कॉर्ट पार्टी और आवासन सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किशनगंज जिला परिसदन में रात्रि विश्राम हेतु सात कमरों की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्री का यह दौरा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 130 से अधिक नए केंद्रों की शुरुआत से हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती मिलेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon