PURNEA NEWS : विधायक जी बिना मोबाइल कैसे काम करें, सीडीपीओ एवं डीपीओ से बचाईए, सेविकाओं ने विधायक से लगायी गुहार

PURNEA NEWS : विधायक जी बिना मोबाइल कैसे पोषण ट्रेकर पर काम करें, सीडीपीओ एवं डीपीओ चयनमुक्त एवं एफआईआर की धमकी देती है । उक्त आशय को लेकर सेविका-सहायिका संघ प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी के साथ विधायक शंकर सिंह को आवेदन देते हुए गुहार लगायी । विधायक ने आश्वासन दिया कि वे उनकी आवाज को उपर पहुंचाएंगे तथा समस्या का समाधान करवाएंगे । सेविका संघ अध्यक्ष अनिता देवी ने विधायक से गुहार लगाते हुए कहा कि 2019 में विभाग द्वारा पोशण ट्रेकर पर काम करने के लिए सभी सेविकाओं को मोबाइल उपलब्ध कराया गया था, जो पूरी तरह से खराब होने के कारण मोबाइल को 31.4.2024 को सभी सेविकाओं द्वारा सीडीपीओ कार्यालय में मोबाइल जमा करके रिसिविंग ले लिया गया था, तब से आजतक विभाग मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया है । बिना मोबाइल का पोषण ट्रेकर पर काम हो ही नहीं सकता है, जिससे काम बाधित है । अब सीडीपीओ एवं डीपीओ दबाव बना रही हैं कि अगर आॅनलाइन कार्य नहीं किया गया, तब उन्हें चयनमुक्त एवं एफआईआर कर दिया जाएगा । अब बिना मोबाइल का पर पोषण ट्रेकर पर काम करना संभव नहीं है । बहुत से ऐसी गरीब सेविकाएं हैं, जिनके पास पैसे नहीं हैं कि बडा वाला मोबाइल खरीद सकें । जिस तरह से सीडीपीओ एवं डीपीओ द्वारा परेशान किया जा रहा है, वैसी परिस्थिति में सेविका काफी मानसिक प्रताडणा झेल रही हैं । उन्होंने कहा कि बिना मोबाइल कार्य कदापि संभव नहीं है, सरकार मोबाइल उपलब्ध कराए, वेलोग सहर्ष कार्य करने को तैयार हैं । इस अवसर पर अनेक सेविकाएं उपस्थित थीं ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon