PURNEA NEWS : पूर्णिया में विधायक विजय खेमका ने किया 15 लाख की लागत से बने भवन का उद्घाटन, पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल के नाम समर्पित

PURNEA NEWS : पूर्णिया के भट्ठा बाजार चित्रवाणी रोड स्थित सार्वजनिक काली मंदिर परिसर में शनिवार को विधायक निधि से लगभग पंद्रह लाख की लागत से बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने क्षेत्र के बुज़ुर्गों और भाजपा बुथ अध्यक्षों की उपस्थिति में विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर विधायक ने भवन को स्वर्गीय पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल की स्मृति में समर्पित करते हुए कहा कि यह भवन अब “जयकृष्ण मंडल भवन” के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जनता से इनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में पूर्णिया निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और इसे विकसित पूर्णिया बनाने का संकल्प जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जातीय जनगणना कराने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला-पुरुष, मंदिर समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवनिर्मित भवन के लिए विधायक को धन्यवाद दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon