PURNEA NEWS : दास नदी में डूबने से मजदूर की मौत, चचरी पुल बना हादसे का कारण — ग्रामीणों में आक्रोश

PURNEA NEWS ,विमल किशोरे  : पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत तालबारी पंचायत में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मजदूरी कर लौट रहे अब्दुल रहमान (40) की दास नदी में डूबने से मौत हो गई। रहमान, रहटबलिया गांव वार्ड संख्या-1 के रहने वाले थे और पुल पार करते समय चचरी पुल से उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में गिर गए। ग्रामीणों के अनुसार, जब तक लोग उन्हें बचाने पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। अब्दुल रहमान चार भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे पत्नी यासमीन जहाँ, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि मोहसिन आलम, वार्ड सदस्य मज़ाहिर आलम और सरबुल आलम ने मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दास नदी पर बने चचरी पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब इस हादसे ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि पुल की मरम्मत कर स्थायी और सुरक्षित संरचना बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। वहीं थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी गई है, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि मृतक के परिजनों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon