PURNEA NEWS : पूर्णिया में पुलिस के नाम पर लूट: वर्दीधारी सहित चार गिरफ्तार, एक लाख दस हजार रुपये की बरामदगी

PURNEA NEWS :  पूर्णिया में वर्दी की आड़ में लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 मई 2025 को मोहनी, थाना कसबा निवासी अभिनंदन यादव (उम्र 18) ने के० हाट थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि बीती रात करीब 12 बजे चुन्नी उरांव चौक के पास पुलिस वाहन में सवार वर्दीधारी और एक सिविल कपड़ों में मौजूद व्यक्ति ने उससे जबरन ₹1,10,000 छीन लिए। साथ ही उसे गंभीर धमकियाँ भी दी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और आरोपी अमन कुमार उर्फ गोलू (उम्र 22) को गिरफ्तार कर छीनी गई पूरी राशि बरामद कर ली। उसकी निशानदेही पर इस लूट में शामिल एक पुलिस अवर निरीक्षक और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के दो सिपाहियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में दरभंगा निवासी पू.अ.नि. अरुण कुमार झा, नवादा निवासी सिपाही अनुज कुमार, और अरवल निवासी सिपाही योगेन्द्र पासवान शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है और संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पूर्णिया पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि वह जनता की सुरक्षा और कानून के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon