PURNEA NEWS ; आधी आबादी को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने की वास्तविक तस्वीर पेश कर रहा महिला संवाद

PURNEA NEWS ; ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम राज्य की आधी आबादी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित सरकारी योजनाओं एवं प्रावधानों की असली तस्वीर प्रस्तुत करते हुए दिख रहा है। एक तरफ इस मंच का प्रयोग करते हुए जिले की ग्रामीण महिलाएं अपनी सफलता में सरकारी योजनाओं का हवाला प्रस्तुत कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ इन योजनाओं के आच्छादन से अभी तक वंचित रह गए लोग इसमें आवश्यक सुधार की मांग सरकार तक पहुंचा रहे हैं। महिला सशक्तीकरण विषय पर आधारित महिला संवाद कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में गठित जीविका के ग्राम संगठनों में आयोजित किये जा रहे है।

अभी तक 1,113 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम आयोजित हो चुका है. 2 लाख 50 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी कर चुकी हैं। ये समाज के विभिन्न वर्गों से आने वाली वो महिलायें हैं जो सरकार की नीतियों के बल पर स्वयं को समाज में स्थापित किया है। इनमें से कई शिक्षिका, नर्स, पुलिस, महिला उद्यमी हैं तो कई जीविका दीदियाँ जो आज 5 हजार से अधिक परिवार का नेतृत्व करती नजर आ रही हैं। आज हर कार्य क्षेत्र में इनकी उपस्थिति सहज ही देखी जा सकती है. सामाजिक से लेकर आर्थिक मोर्चे पर ये पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।ये बिहार की नई तस्वीर बना रही हैं। चलंत संवाद वाहन के माध्यम से प्रत्येक महिला संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर आधारित विडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सरकार के उन प्रावधानों की चर्चा है जो महिला के उत्थान के लिए सरकार द्वारा उठाया गया हैं। लीफलेट के माध्यम से सरकार की कुल 31 से अधिक महिला उन्मुखी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

बिहार राज्य की महिला को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का सन्देश पत्र भी बांटा जा रहा है जो सशक्त बिहार की रूप रेखा प्रस्तुत करता है। संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए महिलाओं का उत्साह इसकी सफलता को दिखाता है. खास तौर पर यह पहला अवसर है जब ग्रामीण महिलाएं अपनी आकांक्षाओं को सीधे सरकार के समक्ष रख रही हैं। महिलाओं की आकांक्षाओं को सूचीबद्ध करते हुए सरकार उसे पूरा करना चाह रही है. सरकार अपनी नीतियों में इनआकांक्षाओं को समावेशित करना चाह रही है। संचालित योजनाओं में मांग विशेष का समावेशन भी इसमें शामिल है. बुधवार को जिला के विभिन्न प्रखंडों में गठित चमन, जामिया, काव्या, दुर्गा, गौरी, चंदा जीविका महिला ग्राम संगठन समेत कुल 42 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 हजार से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अपने गाँव तथा समाज के विकास के लिए अपनी आकांक्षा सरकार से साझा की. ज्ञातव्य हो कि महिला संवाद कार्यक्रम लगातार चलते हुए जीविका के 2424 ग्राम संगठनों में जून के मध्य तक आयोजित होना निर्धारित है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon