PURNEA NEWS : टीकापटी में होंडा शो रूम का विधायक ने किया उदधाटन

PURNEA NEWS ,अभय कुमार सिंह : टीकापटी के बलिदानी सूर्यनारायण शेर चैक पर होंडा षोरूम का उदघाटन सोमवार को विधायक शंकर सिंह के द्वारा किया गया । इससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशियां व्याप्त हो गई है । मौके पर उदघाटन करते हुए स्थानीय विधायक शंकर सिंह ने हांेडा का शोरूम एवं सर्विसिंग सेंटर का उदघाटन करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि यहां के व्यवसायियों ने शहर की चीज को गांवों के बाजारों में उपलब्ध करा दिया है । यह किसी ने सोचा भी नहीं था कि टीकापटी जैसी छोटी जगहों पर कई बाइक कंपनियां अपना-अपना षोरूम एवं सर्विसिंग खोलेंगी । उनका सौभाग्य है कि वे होंडा बाइक के शोरूम एवं सर्विसिंग का उदघाटन कर रहे हैं । वे इसके लिए त्रिदेव मोटर्स कंपनी के प्रोपराइटर अभिनंदन बाबू को धन्यवाद एवं बधाई देते हैं । यहां पहले से टीवीएस बाइक, बजाज बाइक, हीरो बाइक शोरूम आदि का शोरूम पहले से ही है । इसके लिए यहां के व्यवसायिकों को जितना धन्यवाद दिया जाए, कम होगा । लोगों की मांग उठती है कि यहां के व्यवसायी उसे पूरा करने में लग जाते हैं । उनका क्षेत्र दिन-प्रतिदिन विकास के पथ पर अग्रसर है, इससे बडी बात और क्या हो सकती है । उन्होंने शोरूम के मालिक से अपील की कि वे जनता भगवान को कम-से-कम फायदा पर अपनी बाइक उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें सहुलियत मिल सके । मौके पर होंडा शोरूम के मालिक अभिनंदन कुमार ने कहा कि यह यहां के लोगों के प्यार का प्रतिफल है कि वे उनकी सेवा के लिए यहां शोरूम खोले हैं । वे शहर की तरह सस्ती सुविधा एवं कीमत पर लोगों को सभी चीजें कम-सेे-कम फायदा पर उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे । इस अवसर विधायक शंकर सिंह, सोनु सिंह, गब्बर सिंह, मुन्ना मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon