पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNEA NEWS पूर्णियाँ-टीकापट्टी एसएच-65 पर एक सड़क हादसे में ऑटो पर सवार माँ और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी । घायलों को इलाज के लिये स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर पहुंचाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया । जहां इलाज के दौरान घायल मासूम बच्ची की मौत हो गयी । जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज पूर्णियाँ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।
मृतक उषा कुमारी (6बर्ष) टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी शिशवा गांव निवासी किशोर मंडल की पुत्री थी । मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उषा कुमारी अपनी माँ नीलम देवी के साथ ऑटो से अपने ननिहाल जा रही थी । इसी दौरान एसएच-65 पर ऑटो के पलट जाने से ऑटो पर सवार नीलम देवी और उसकी बेटी उषा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी । घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।



