PURNEA NEWS : दुख की घड़ी में सांसद पप्पू यादव बने सहारा, सड़क हादसों और हत्या पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद और न्याय का भरोसा

PURNEA NEWS : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में हाल की दर्दनाक घटनाओं—सड़क हादसों और एक निर्मम हत्या—ने कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया, ऐसे समय में सांसद पप्पू यादव ने मानवीय पहल दिखाते हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न केवल ढांढस बंधाया, बल्कि आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया। बनमनखी प्रखंड के बहोरा फाटक निवासी बाबुल कुमार और चंडीटोल महादलित बस्ती के विक्रम कुमार की सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत पर सांसद ने परिजनों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी और मुआवज़े के लिए परिवहन विभाग से संपर्क साधा। इसी तरह, बिहार पुलिस में सिपाही रहे राहुल कुमार की अररिया में इलाज के दौरान मौत पर उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। वहीं, दिल्ली में 80 हजार रुपये के बकाया को लेकर मारे गए बबलू मंडल के परिजनों से मिलकर सांसद ने 10 हजार रुपये की मदद की और दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधि शालिग्राम रिशेदेव, राजेश यादव, गोपाल सिंह और आलोक अकेला भी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon