PURNEA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में नई शैक्षणिक नियुक्तियाँ, कुलपति ने जारी की अधिसूचना

PURNEA NEWS,किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के माननीय कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने आज विश्वविद्यालय के तीन महत्वपूर्ण संकायों के नए संकायाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा को समाज विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, प्रोफेसर पवन कुमार मल्लिक को वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह को बनाया गया है।

इन नियुक्तियों की अधिसूचना 25 अप्रैल 2025 को जारी की गई। सभी नियुक्तियाँ अधिसूचना जारी होने की तिथि से आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी होंगी, या यदि कार्यकाल समाप्ति से पहले सेवानिवृत्ति हो जाती है, तो उस तिथि तक लागू रहेंगी। कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने विश्वास जताया कि नए संकायाध्यक्षों के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध गतिविधियों में और अधिक गुणवत्ता आएगी। उन्होंने संकायाध्यक्षों से विश्वविद्यालय के विकास और छात्रों के सर्वांगीण उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवनियुक्त संकायाध्यक्षों को शुभकामनाएँ दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon