PURNEA NEWS : नाबालिग लड़की की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल किया आपत्तिजनक पोस्ट, 24 घंटे में अभियुक्त गिरफ्तार

PURNEA NEWS : एक नाबालिग लड़की की निजता का उल्लंघन कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले अभियुक्त को पूर्णिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, करीब छह माह पूर्व एक अज्ञात अभियुक्त ने पीड़िता के नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली थी। उक्त अभियुक्त ने लड़की की निजी इंस्टाग्राम आईडी से उसकी तस्वीर डाउनलोड कर, उस पर अभद्र और आपत्तिजनक गालियाँ लिखकर वायरल करना शुरू कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका—जब पीड़िता के परिजनों ने अभियुक्त से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने 30,000 रुपये की मांग की और पैसे न देने पर लड़की की ज़िंदगी बर्बाद कर देने की धमकी भी दी।

थक-हार कर पीड़िता के परिजनों ने 17 अप्रैल 2025 को सदर थाना में लिखित प्रतिवेदन दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दी। छानबीन के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अभियुक्त मो० शादिक (उम्र 30 वर्ष), पिता स्व. तौहिद, निवासी ज्ञानडोभ, प्रवण टोली, वार्ड नं. 6, थाना अमौर, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन तथा आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।

इस छापामारी अभियान में शामिल अधिकारीगण:

  • पु०अ०नि०-सह-अपर थानाध्यक्ष अनुपम राज, सदर थाना

  • पु०अ०नि०-सह-अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अमौर थाना

  • पु०अ०नि०-सह-अपर थानाध्यक्ष कुमार गौतम, रौटा थाना

  • सशस्त्र बल, सदर/अमौर/रौटा थाना

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon