PURNEA NEWS, विधि संवाददाता : गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ में पहलगाम नरसंहार में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद थे। अधिवक्ताओं ने कहा की यह दिल दहला देने वाली घटना है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। सरकार को इस घटना के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर घटना को अंजाम देने वालों को सबक सिखाने की आवश्यकता है। सरकार पीड़ितों और मृतकों के परिजनों को आर्थिक, चिकित्सीय एवं अन्य सुविधाएं तत्काल मुहैया करावे। अधिवक्ता संघ में एक स्वर में कहा गया कि देश की शांति भंग करने वाली यह घटना बर्बरता पूर्ण है। अधिवक्ता संघ इस तरह की घटना की घोर निंदा करता है, जिससे की देश में सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भावना को आघात हो। कुछ अराजक तत्व ही शांति भंग करने में लगे रहते हैं। ऐसे आतंकियों के खिलाफ सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। अधिवक्ता संघ ने इस घटना के विरुद्ध एक निंदा प्रस्ताव पारित किया, जिसकी प्रति केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला पदाधिकारी को भेजने का फैसला लिया गया। संघ के प्रशाल में अधिवक्ताओं ने 26 मोमबत्तियां प्रज्वलित कर 2 मिनट का मन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। ताकि उन मोमबत्तियां की लौ हमारे दिलों में जलती रहे और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
PURNEA NEWS : पहलगाम नरसंहार पर अधिवक्ताओं ने शोक-सभा में 26 मोमबत्तियां जला कर मृतकों श्रद्धांजलि दी

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


