PURNEA NEWS/विमल किशोर : अमौर -थाना क्षेत्र अन्तर्गत धुरपैली पंचायत के वार्ड न० 17, बलुवाटोली गांव में बीते 26 अप्रील की सुबह गैस सिलेन्डर लिक हादशे में झुलसे पांच लोगों में से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है । इस प्रकार मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है । वहीं एक बालक का गंभीर हालत में इलाज, पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है । जीएमसीएच में इलाज के दौरान पहले मो इफ्तखार उम्र 14 वर्ष पिता, रईस आलम, मो सराफत उम्र 02 वर्ष पिता जाहीद आलम, महिला फेकिया उम्र 35 वर्ष पति मो रईस आलम की मौत हुई थी । इन मौतों पर परिजनों के आंशू थमे भी नहीं थे कि शुक्रवार रात 10-30 बजे मो मंजूर उम्र 18 वर्ष पिता मो मुश्लिम ने भी इलाज के दौरान जीएमसीएच में दम तोड़ दिया । वहीं इस गैस लिक हादशे के शिकार एक चार वर्षीय मासूम बलक मो अरमान पूर्णिया जीएमसीएच में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है । ज्ञात हो कि बीते 26 अप्रील की सुबह सात बजे जब महिला फेकिया चाय बनाने के इरादे से सिलेंडर जलाने गयी तो सिलेंडर नही जल रहा था । वह पहले खुद से कोशिश की पर जब नही हुआ तो उसने घर के पास ही रह रहे रिश्ते में देवर मंजूर को ठीक करने के लिए बुलाया हालांकि शुरू में मंजूर नही जाना चाह रहा था, पर जब उसने बहुत जिद किया तो वह गया। इसी क्रम में जब मंजूर सिलेंडर का पाइप देख रहा था तो फेकिया सोची कि चलो ठीक हो गया है सिलेंडर जला देते है और जैसे ही वह माचिस निकालकर जलाई गैस लीक से पहले दोनो ओर फिर आसपास पास खेल रहे अन्य तीन बच्चे भी इसकी चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे । इस गैस लिक हादशे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गये थे जिसे आनन फानन में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान पहले मो इफ्तखार व मो सराफत की मौत हो गई वही इन दोनों की मौत के महज तीन घन्टे बाद महिला फेकिया की भी मौत हो गयी और शुक्रवार की रात मो मंजूर ने भी दम तोड़ दिया है । वही इस घटना में झुलसे चार साल का मासूम बालक मो अरमान अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।
PURNEA NEWS : सिलेन्डर लिक हादशे में एक और की मौत, मृतकों की संख्या हुई चार

मृतक मो मंजूर ।
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


