PURNEA NEWS: शुक्रवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं जानकारी के लिए पंचायत समिति की बैठक होगी: प्रतिमा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNEA NEWS शुक्रवार यानि 6 जून को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं जानकारी को लेकर पंचायत समिति की बैठक होगी, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सम्मिलित होंगे। उक्त बातों की जानकारी प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने जानकारी देते हुए कही। प्रमुख ने बताया कि इस आशय को लेकर बीडीओ ने अपने पत्रांक 663/ दिनांक 21.5.2025 के तहत सभी को सूचनाएं भी दी गई हैं। इस बैठक में सबसे पहले गत बैठक की संपुष्टि होगी। इसके बाद 15 वीं वित्त आयोग/षष्टम राज्य वित्त आयोग अंतर्गत चल रही या पूर्ण हुई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा पंचायतीराज, मनरेगा, कृशि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति, स्वास्थ्य, षिक्षा, बालविकास परियोजना, लोहिया स्वच्छ भारत अभियान, बिजली, राजस्व, जीविका सहित अन्य की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस पंचायत समिति की बैठक में जरूर भाग लें, साथही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से भी अपील की कि वे भी अपनी उपस्थिति दर्ज करावें, उनकी अनुपस्थिति में हमेशा जनप्रतिनिधियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे सभी लोग आवश्यक समझें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon