PURNEA NEWS,अभय कुमार सिंह:जम्मू-कष्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ आवाम का गुस्सा फूट पडा है तथा यहां के लोग अपनी-अपनी तरह से गुस्से का इजहार कर रहे हैं तथा मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं । इसी के तहत लोगों ने निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गुस्से का इजहार किया है तथा इसको लेकर कैंडल मार्च निकाला तथा मृतकों को श्रद्धांजलि दी । मौके पर लोगों ने आझोकोपा मिल चैके से कैंडल मार्च भारत माता की जयकार के साथ निकाला । कैंडल मार्च यहां से निकलकर मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर गया तथा वहां शहीदों को नमन कर फिर वापस आझोकोपा लौट आया । इसबीच सभी लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते चले जा रहे थे । शहीद स्थल पर सभी लोगों ने आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के प्रति दो मिनट का मौर रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा कहा कि आतंकियों का यह सबसे कायराना हमला है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम होगा । उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की सराहना की तथा मांग की कि प्रधानमंत्री मोदीजी इस आतंकी हमला का करारा जवाब दें, ताकि फिर से ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार पाकिस्तान सोचे । इस अवसर पर सैकडो की संख्या में मौजूद थे ।
PURNEA NEWS : पहलगाम में आतंकी हमले पर भडका आवाम, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


