PURNEA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर परीक्षा की तैयारी तेज़, 7 मई से शुरू होगा फॉर्म भरने का कार्य

PURNEA NEWS/किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया से सम्बद्ध स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2023-2025 के चतुर्थ सेमेस्टर (जून 2025) की परीक्षा को लेकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ० अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 7 मई 2025 से ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। यह प्रक्रिया बिना किसी विलंब शुल्क के 13 मई 2025 तक चलेगी।

डॉ० वर्मा ने छात्रों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या विलंब से उत्पन्न होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऑनलाइन फॉर्म भरने से संबंधित सभी दिशा-निर्देश आदि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तकनीकी माध्यमों के समुचित उपयोग से छात्रों को बेहतर सुविधा और सुगमता प्रदान की जा रही है।

सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें। इसके साथ ही, वे आगामी परीक्षा की तैयारी में पूरी निष्ठा से जुट जाएं और किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी से स्वयं को बचाएं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon