PURNEA NEWS : पूर्णिया में किलकारी बिहार बाल भवन के समर कैंप की तैयारी तेज़, डीएम ने की समीक्षा

PURNEA NEWS : पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने किलकारी बिहार बाल भवन के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक त्रिदीप शील के साथ बैठक कर आगामी निःशुल्क समर कैंप ‘चल धूम धूम’ की तैयारियों की समीक्षा की। यह शिविर 1 जून, 2025 से 21 जून, 2028 तक 7 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित होगा, जिसमें उन्हें विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

त्रिदीप शील ने बताया कि शिविर में बीहू, थीमेटिक डांस, ताल आलाप, बाउल लोक गीत, तबला, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, वर्ली आर्ट, फन गेम्स, नाटक, एथलेटिक्स, क्विलिंग आर्ट, नारियल शेल आर्ट, ब्लैक पॉटरी, फोटोग्राफी, एआई की जानकारी, कलरीपायट्टु मार्शल आर्ट, मास्क मेकिंग और विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि हस्तकला के लिए कोलकाता से स्वाति बोस, मार्शल आर्ट के लिए बेंगलुरु से दिलसागर एम डी, थीमेटिक डांस के लिए कोलकाता से शुभाजीत दास, पेंटिंग के लिए फरीदाबाद से अमित शील और मास्क मेकिंग के लिए भोपाल से प्रवीण जैसे विशेषज्ञ प्रशिक्षक बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे।

डीएम ने विशेष रूप से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के शिक्षण पर जोर दिया और निर्देश दिया कि बच्चों को रुचिकर तरीके से एआई सिखाया जाए, जिसमें टेक्स्ट से वीडियो, टेक्स्ट से इमेज और टेक्स्ट से आर्ट जैसी चीजें शामिल होंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस शिविर में भेजकर इस निशुल्क अवसर का लाभ उठाएं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। डीएम ने किलकारी बिहार बाल भवन को शिविर की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया ताकि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे इसमें भाग ले सकें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon