PURNEA NEWS : प्रधानमंत्री सड़क किनारे लगे हरे भरे वृक्ष को दबंगों ने काटा कहने पर घर में आग लगाने की दी धमकी

PURNEA NEWS ,विमल किशोरे  : पिडित परिवार ने अमौर पुलिस को लिखित आवेदन देकर लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार। दिए गए आवेदन में पीड़ित रूप लाल विश्वास पिता स्व खुनाई विश्वास ग्राम बनकोरा वार्ड नंबर 8 पंचायत बंगरा मेहंदीपुर थाना अमौर जिला पूर्णिया ने बताया कि लगभग 5-6वर्ष पूर्व में अपना बसोवास के आगे प्रधानमंत्री सड़क के किनारे चार वृक्ष को छांव के लिए लगाया था। जो गर्मी में राहगीर एवं गांव समाज के लोगों को गर्मी से राहत मिल सके ।जो वृक्ष काफी बड़ा छांव वाला हो गया। बीते दिनांक 13-5- 2025 की रात्रि करीब 9:00 पूर्व की जमीन विवाद को लेकर मेरे बगल के राजू कुमार पिता गंगू विश्वास, निर्या देवी पति गंगू विश्वास एवं किरण देवी पति विकेश सभी ग्राम बनकोरा थाना अमौर ने मिलकर सभी वृक्ष काट डाला। दिनांक 14-5-2025 को समय 7:00 बजे सुबह कुछ ग्रामीणों द्वारा उक्त सभी को पूछे जाने पर बताया कि अभी तो वृक्ष काट कर गिराया हूं। अब तुम लोगों का घर में आग लगाकर जलाकर यहां से भगाएंगे ।यह भी धमकी दिया कि तुमको जहां जाना हो जाओ ।ग्रामीणों का एक भी बात नहीं माना। मैं उस सभी से काफी भयभीत हो गया हूं।पिडित रूपलाल विश्वास ने थानाध्यक्ष से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार में बताया कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon