PURNEA NEWS : जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया की नियुक्ति परीक्षा

PURNEA NEWS,विधि संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2024 दिनांक 19.09.2024 के तहत कार्यालय सहायक / लिपिक, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (टंकक) और कार्यालय परिचारी (मुंशी / सहायक) के एक-एक संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए मांगे गए आवेदन पत्रों के आधार पर अब परीक्षा की तिथि तय की जा रही है। इस संबंध में आज, 21 मई 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया की अध्यक्षता में नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संबंधित पदों के लिए लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा एवं साक्षात्कार जून 2025 के तीसरे सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। सभी अभ्यर्थियों और मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर जारी की जाने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon