PURNEA NEWS, अभय कुमार सिंह: नव पदस्थापित एसडीओ अनुपम कुमार ने प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बनने वाले आयुष्मान कार्ड को लेकर औचक निरीक्षण किया तथा साफ सफाई को लेकर रेफरल अस्पताल के कर्मियों पर नाराजगी जताई तथा तत्काल प्रभाव से साफ -सफाई पर ध्यान देने की बात कही। यह बता दें कि 28 मई को धमदाहा अनुमंडल एसडीओ के रूप में यहां रुपौली प्रखंड के पूर्व नोडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने योगदान दिया था।दूसरे दिन ही वे रुपौली प्रखंड क्षेत्र में बन रहे आयुष्मान कार्ड को लेकर जगह-जगह शिविरों का निरीक्षण किया तथा तरह-तरह के निर्देश दिए। इस दौरान यहां के मुखिया कैलाश जायसवाल, मुखिया शांति देवी ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया । सबसे पहले वे रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा वहां उन्होंने साफ-सफाई देखकर नाराजगी जताई तथा हमेशा अस्पताल को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा वहां पर आयुष्मान कार्ड का डाटा उपलब्ध नहीं होने पर डाटा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। इसके बाद में आझोकोपा गांव में लगे आयुष्मान कार्ड के शिविर का भी औचक निरीक्षण किया तथा शिविर में पहुंचे लोगों को आयुष्मान कार्ड से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने सभी लोगों से कहा कि सभी लोग अपने-अपने आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लेंं, यह बहुत बड़े काम की चीज है। खासकर गरीब लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसके बाद में टीकापट्टी एपीएचसी पहुंचे तथा वहां भी आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण किया तथा अस्पताल की भी व्यवस्था जांच की। इसके बाद में टीकापट्टी में बन रहे पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया तथा जल्द बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वीडियो अरविंद कुमार मुखिया कैलाश जायसवाल, मुखिया शांति देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे ।
PURNEA NEWS : आयुष्मान कार्ड को लेकर एसडीओ ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -





