PURNEA NEWS, विधि संवाददाता: 27 मई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार मध्याहन 12:10 बजे सुनील कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अध्यक्ष संप्रेक्षण एवं किशोर गृह समिति द्वारा पर्यवेक्षण गृह का मासिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। साथ ही किशोरो को विधिक जागरूक भी किया गया। भ्रमण एवं निरीक्षण में संप्रेक्षण एवं किशोर गृह समिति के सदस्य मो० नसीम अख्तर जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहायक निदेशक श्रीमती बेबी रानी, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार एवं पैनल अधिवक्ता श्रीमती जीनत रहमान उपस्थित थी। इस दौरान किशोरो के कमरे, शौचालय, रसोइघर आदि का निरीक्षण किया गया एवं अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया। तत्पश्चात अपराह्न 02:15 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव द्वारा केन्द्रीय कारा का मासिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्रीय कारा के अधीक्षक मनोज कुमार, कारा उपाधीक्षक एवं कारा भ्रमण अधिवक्ता सतीश कुमार पाठक उपस्थित थे। भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान सभी वाडों, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया एवं कारा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया।
PURNEA NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने पर्यवेक्षण गृह एवं केन्द्रीय कारा का किया निरीक्षण और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


