PURNEA NEWS: पूर्णिया जिले के 74 पंचायतों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

पूर्णिया: PURNEA NEWS पूर्णिया जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निर्देश पर बुधवार को डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 11 प्रखंडों के 74 पंचायतों में विशेष विकास शिविरों का आयोजन किया गया, जबकि अमौर, बैसा और बायसी प्रखंडों में पूर्व में ही शिविर पूर्ण हो चुके हैं। इन शिविरों में 17 विभागों की 22 सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए गए और मौके पर ही कई आवेदनों का निष्पादन भी किया गया।

जन वितरण प्रणाली से 779 आवेदन में 229 का निष्पादन, आंगनबाड़ी से 73 में 33, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से 1384 में 312, ई-श्रम कार्ड से 71 में 65, आयुष्मान भारत/हेल्थ कैंप से 468 में 464, मनरेगा से 358 में 245, शौचालय निर्माण से 1, आधार कार्ड से 37 और वासगीत पर्चा से 239 आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को सीधे महादलित और वंचित समुदायों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया और प्रशासन ने बताया कि यह अभियान आगामी बुधवार और शनिवार को भी विभिन्न टोलों में जारी रहेगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon