PURNEA NEWS : पूर्णिया में आंधी-बारिश से फसलों की बर्बादी, सांसद पप्पू यादव ने मांगी किसानों के लिए क्षतिपूर्ति

PURNEA NEWS : पूर्णिया जिले में बीते दिन आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली के तारों और खंभों पर गिरे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक खामियाजा गरीब किसानों को भुगतना पड़ा है, जिनकी मक्का और सब्जी की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। क्षेत्र का दौरा करने के बाद पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार से तत्काल राहत और क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों ने कर्ज लेकर मक्का और सब्जियों की खेती की थी, लेकिन आंधी और बारिश ने उनकी सारी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों के अनुसार, फसल कटाई के करीब थी, लेकिन अब लागत भी निकलना मुश्किल हो गया है।

सांसद पप्पू यादव ने विशेष रूप से राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि फसल क्षति का त्वरित आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक हालत पहले से ही खराब है और इस तबाही ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो सैकड़ों परिवार भूख और कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर राहत दिखनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे स्वयं जनआंदोलन की अगुवाई करेंगे और किसानों का हक दिलवाकर रहेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon