PURNEA NEWS : पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की ज्वलंत समस्याओं पर छात्र जदयू हुआ सक्रिय, मंत्री विजय चौधरी से मिलकर उठाए छात्रहित के मुद्दे

PURNEA NEWS : पूर्णियाँ जिला मुख्यालय स्थित महानंदा सभागार में आज जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में बिहार सरकार के वरीय मंत्री जल संसाधन विभाग श्री विजय कुमार चौधरी ने भाग लिया। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में छात्र जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्णियाँ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता किशन भारद्वाज ने छात्र जदयू पूर्णियाँ प्रतिनिधिमंडल के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री महोदय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर किशन भारद्वाज ने पूर्णियाँ विश्वविद्यालय से संबंधित कई छात्रहित के गंभीर मुद्दों को मंत्री श्री चौधरी के समक्ष रखा। उन्होंने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट, सत्रों में लगातार हो रही देरी, संगीत विषय में शिक्षक की नियुक्ति की आवश्यकता, बुनियादी सुविधाओं की कमी, और छात्रों को प्रमाण-पत्र समय पर न मिल पाने जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

मंत्री श्री चौधरी ने छात्र नेताओं की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वे संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुलाकात को लेकर छात्र जदयू पूर्णियाँ के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने आशा जताई कि मंत्री महोदय के सकारात्मक हस्तक्षेप से पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में जल्द ही ठोस व सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। मुलाकात के दौरान छात्र जदयू पूर्णियाँ जिला अध्यक्ष अंकित झा, नगर अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कुमोद पासवान, कोषाध्यक्ष सम्राट सिंह, महासचिव मोनू चौधरी, प्रियम शांडिल्य, मुकेश कुमार, जितेंद्र समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon