PURNEA NEWS: पूर्णिया की तीन महिला स्वास्थ्य कर्मियों को फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड, राज्यस्तरीय समारोह में हुआ सम्मान

पूर्णिया: PURNEA NEWS पूर्णिया जिले की तीन महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठित फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। श्रीनगर प्रखंड की सीएचओ सरिता कुमारी, महथौर एचडब्ल्यूसी की एएनएम सोनी कुमारी और बनमनखी एसडीएच की नर्स अनामिका कुमारी को यह पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र, मैडल और ₹10,000 की राशि दी गई। यह सम्मान उन्हें सामुदायिक स्तर पर प्रभावी स्वास्थ्य सेवा देने और जरूरतमंदों तक समय पर उपचार पहुंचाने के लिए मिला है। इस अवसर पर पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को लोगों के घर तक पहुँचाने में बेहद अहम है।

वहीं, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, उपकेंद्रों और अस्पतालों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon