PURNEA NEWS: विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया: PURNEA NEWS  बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पूर्णियाँ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 17 मई 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी, एनएच-31 स्थित माँ फर्नीचर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां एक ऑटो को रोकने पर उस पर सवार तीन व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे।

लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (19), दिलखुश कुमार (19) और राहुल कुमार शर्मा (22) के रूप में हुई है, जो पूर्णियाँ जिले के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं। तलाशी के दौरान ऑटो से कुल 72.350 लीटर विदेशी शराब, तीन मोबाइल फोन और एक ऑटो बरामद किया गया।

यह कार्रवाई मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के नेतृत्व में की गई जिसमें पु.अ.नि. अब्दुल मन्नान, परि.पु.अ.नि. नितिन कुमार तथा सशस्त्र बल की सराहनीय भूमिका रही। पूर्णियाँ पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए वह लगातार सजग और कृतसंकल्प है। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। पूर्णियाँ पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन के जन विश्वास और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon