PURNEA NEWS: पूर्णिया में लूट के प्रयास में दो अपराधी गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

पूर्णिया: PURNEA NEWS पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र में 3 जून की देर रात पांच अज्ञात अपराधियों ने धीमा-देवोतर रोड पर बरियाही निवासी सुधीर कुमार से लूट का प्रयास किया। अपराधियों ने सुधीर के सिर पर बांस से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि, घायल अवस्था में भी सुधीर ने ग्रामीणों की मदद से एक अपराधी टुनटुन यादव (पिता: भरत यादव, निवासी: बुढियाटोल, थाना सरसी) को पकड़ लिया, जिसे बाद में भीड़ ने पीटकर घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही मोटरसाइकिल गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अस्पताल पहुंचाया और फिर थाने लाया गया। एसपी पूर्णिया के निर्देश पर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पूछताछ के बाद एक और अभियुक्त सुमित कुमार (पिता: अर्जुन यादव, निवासी: बुढियाटोल) को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। शेष अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पूर्णिया पुलिस ने दो अपराधियों की गिरफ्तारी और एक बाइक बरामद करने में सफलता पाई है और जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon