PURNEA NEWS,विमल किशोर : अमौर -अखंड सुहाग का पर्व वट सावित्री प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है. महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए वट सावित्री का व्रत करती हैं .महिलाएं सुबह तरह-तरह के विभिन्न पकवानों के साथ नए फल लीची आम केला सेब अंगूर अनार के साथ कच्चे बांस से बने पंखा को लेकर तरह-तरह के श्रृंगार कर वटवृक्ष के नीचे महिलायें अपने पति के सुहाग की रक्षा के लिए पूजा अर्चना करती हैं. पूजा अर्चना के दौरान कलेवा से वट वृक्ष की परिक्रमा कर उपवास रहकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं.किंवदंती है कि ज्येष्ठ माह के अमावस्या के दिन सावित्री ने यमराज से आशीर्वाद में अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाई थी.तभी से इस व्रत को पति की लंबी आयु के लिए करने लगी है।
PURNEA NEWS : अमौर में धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री व्रत, सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


