PURNEA NEWS : मनरेगा योजना से बना रहे आरसीसी पुल में घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप जांच की मांग

PURNEA NEWS , विमल किशोर : अमौर प्रखंड के ज्ञानडोव पंचायत में मनरेगा योजना से बन रहे आईसीसी पुल में घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। मनरेगा पीओ से लिखित आवेदन देखकर जांच किए मांग। आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी पूर्णिया, विधायक अमौर एवं जिला विकास आयोग पूर्णिया को देकर ग्रामीणों ने जांच की मांग। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि मेरे पंचायत के वार्ड नंबर 2 में आरसी 20686030 जो हाफिज के घर के पीछे कटिंग में पुल का कार्य एवं वार्ड नंबर 4 में आरसी 20596583 जो बदलूम के घर के आगे सड़क कटिंग में पुल का निर्माण कार्य पंचायत रोजगार सेवक एवं मुखिया के मिली भगत से तीन नंबर ईंट एवं नदी का सदा बालू से कार्य करवाया जा रहा है। ट्रैक्टर में मिटटी भराई का कार्य करवाया जा रहा है।

और मुखिया अपने लोगों का जाॅब कार्ड लगाकर फर्जी निकासी करने के फिराक में है ।जो सरासर गलत हो रहा है। हम ग्रामीण गलत कार्य का विरोध करने पर मुखिया मो शहाबुद्दीन हम ग्रामीण को धमकी देने लगा की ज्यादा नेतागिरी करोगे तो थाना में एफआईआर करवा दूंगा ।पंचायत के सभी वार्ड में जेसीबी एवं ट्रैक्टर से ही मिट्टी कटाई का कार्य होता है। ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच ट्रैक्टर ट्राली एवं जेसीबी से मिट्टी कटाई एवं तीन नंबर ईंट सादा बालू से निर्माण कार्य एवं जॉब कार्ड धारी का फर्जी एम आई एस सुबह शाम का मिलान करते हुए दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में मुबारक, मो मुदस्सीर नजर सरपंच प्रतिनिधि,, हितेश कुमार, मो शाएक आलम ,दिलीप हरिजन, मो जुल्फिकार, मो रागीब आलम एवं मो तारीक आदि सहित शामिल हैं। मनरेगा पीओ प्रशांत कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन मिलते ही जेई को जांच करने दिया गया है । जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत मुखिया मो शहाबुद्दीन ने बताया कि एस्टीमेट के अनुसार कार्य किया जा रहा है। कुछ लोगों का काम सिर्फ पंचायत के विकास में बाधा डालने का है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon