PURNEA NEWS,विमल किशोर : अमौर -जर्जर विद्युत तार बदलने को लेकर नगर पंचायत अमौर के वार्ड नंबर 9 के ग्रामीणों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को दिया आवेदन। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग नगर पंचायत अमौर के वार्ड का 09 ग्राम खानका निवासी है। इस वार्ड कुल आबादी 1400 चौदह सौ हैं। वार्ड में विगत कई वर्षो से बार-बार बिजू कटने की समस्या लगी रहती हैं। ठिक से मोबाईल भी चार्ज नहीं हो पाता है। वहीं गर्मी में बार-बार बिजली कट जाने के कारण लोगों का बुरा हाल होता है। बच्चों का पढ़ाई लिखाई -चौपट हो गया है। यह पुराने बिजली के जर्जर तार के कारण होता है। जो हल्की वर्षा एवं आधी तूफान के तार बार-बार कट कर गिर जाता है। तार ठिक करने वाला जो बिजली तार और पोल ठिक कर रहा है। उसे कहने पर वह कहा तुम लोगों को थहाँ जाना है वहाँ जाओ कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड सकता है।तार नहीं बदलेगें। ग्रामीणों ने एसडीओ से जर्जर तार बदलने एवं तुलसी भी करने के मांग की मांग करने वालों में शफिक, मोहम्मद नजरुल, शाहबाज, साहिल ,महेशर, मोहम्मद महफूज, रूबी, मोहसिन ,रिजवाना बेगम, मोबीन ,अब्दुल शकूर, अनवारुल, जमील ,सलाम ,एहसान, जुलकरनैन ,आसमीन, शमा परवीन ,बशीर, निकहत आरा एवं सैरुन आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल है। सहायक विद्युत अभियंता रुद्रेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है।ग्रामीणों की समस्या का जल्द निदान हो जाएगा।
PURNEA NEWS : जर्जर विद्युत तार बदलने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीओ को दिया आवेदन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


