PURNEA NEWS : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने रामनवमी के शुभ अवसर पर निकाला भव्य शोभायात्रा

PURNEA NEWS :  विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी की नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा भगवा शेरनी की कड़ी मेहनत और उत्साह ने इस आयोजन को सफल और भव्य बनाया। शोभायात्रा का आरंभ नया टोला, पानी टंकी शिव मंदिर लाइन बाजार से हुआ, जहां हजारों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया। इस यात्रा में चार पहिया वाहनों का काफिला, सैकड़ों दो पहिया वाहनों पर सवार रामभक्त, और हज़ारों कार्यकर्ता पैदल चलते हुए शोभायात्रा को भव्यता प्रदान कर रहे थे। खासकर भगवामय शेरनी का काफिला आकर्षण का केंद्र बना।

चिलचिलाती धूप के बावजूद रामभक्तों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था। शोभायात्रा की सुरक्षा और रामभक्तों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, संगठन ने चार एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई, जो यात्रा के साथ-साथ चल रही थीं। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे, साथ ही महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निधि रानी भी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए उपस्थित रही। शोभायात्रा में सभी रामभक्तों के सिर पर पगड़ी, हाथों में शस्त्र और उनके मुंह से “जय श्री राम” के उद्घोष ने पूर्णिया शहर को राममय बना दिया। इस शांतिपूर्ण यात्रा को सफल बनाने में पूर्णिया प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए संगठन ने आभार व्यक्त किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पूर्णिया प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, जिलाध्यक्ष विजय साह, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महलदार, शोभायात्रा संयोजक अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर मंत्री काजोल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष काजल कुमारी, पूर्व नगर मंत्री रचना सिंह, वार्ड अध्यक्ष मेघा कुमारी, नगर सचिव नेहा कुमारी, बारसोई प्रखंड अध्यक्ष सदन कुमार महलदार, शिवा कुमार, तन्नु कुमार जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon