PURNEA NEWS  : पूर्णिया एयरपोर्ट पर कार्य युद्धस्तर पर : उड़ान सेवा शुरू करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता — डीएम कुंदन कुमार

PURNEA NEWS । जिले में हवाई सेवा जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) ने आज पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रस्तावित अंतरिम टर्मिनल बिल्डिंग परिसर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले मुख्य सड़क से सिविल एनक्लेव को जोड़ने वाली सड़क का जायजा लिया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि यह कार्य 15 दिनों में हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण हाई फ्लड लेवल के अनुरूप और उचित जल निकासी व्यवस्था के साथ होनी चाहिए।

अंतरिम टर्मिनल का कार्य प्रगति पर

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंतरिम टर्मिनल भवन के निर्माण की प्रगति को भौतिक रूप से परखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • 70 में से सभी 70 पिलरों की खुदाई, ड्रेसिंग, एंटी टर्माइट ट्रीटमेंट और पीसीसी कार्य पूर्ण।

  • बार बॉन्डिंग, शटरिंग और कास्टिंग कार्य 100% पूर्ण।

  • फाउंडेशन बोल्ट इंस्टॉलेशन पूरा,

  • 70 में से 25 स्टील कॉलम का इरेक्शन पूर्ण,

  • 3,000 मीटर पुरलिन में से 1000 मीटर की पेंटिंग पूरी,

  • बॉक्स कॉलम और एच कॉलम की आपूर्ति पूर्ण

डीएम ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्य और योजना के अनुसार कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो

यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं

अंतरिम टर्मिनल में यात्रियों के लिए एयरलाइन ऑफिस, सुरक्षा जांच क्षेत्र, सेल्फ चेक-इन, बैगेज क्लेम, लोकल शॉप्स और बैठने की सुविधा जैसे सभी आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट को अगले 30–40 वर्षों के संभावित यात्री भार को ध्यान में रखकर स्टेट ऑफ द आर्ट बनाया जा रहा है। इसमें एप्रोन, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिलर प्लांट, एसटीपी, फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एयरोब्रिज, और पार्किंग प्लाजा जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश

  • डीजीसीए और बीसीएएस से जरूरी अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

  • सभी निर्माण एजेंसियां मिलकर शॉर्ट टर्म प्लान बनाएं और हर कार्य को समन्वय के साथ तेजी से करें।

  • बरसात शुरू होने से पहले अधिकतम कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि उड़ान सेवा निर्धारित समय में शुरू की जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon