PURNEA NEWS ; पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन स्थित केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री से की अपील

PURNEA NEWS ; पूर्णिया के चूनापुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन में 01 जुलाई 2005 से संचालित केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर बिहार सरकार की माननीया मंत्री लेशी सिंह ने आज प्रगति यात्रा के दौरान आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने स्टाम्प शुल्क और निबंधन शुल्क को माफ करने और डिफेंस लैंड के लीज डीड का रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया। मंत्री के इस प्रयास से उम्मीद जताई जा रही है कि 19 वर्ष पुराने इस विद्यालय के भवन निर्माण में आ रही बाधाओं का समाधान जल्द हो सकेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा की सुविधाएं मिल सकें। सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने मंत्री के इस कदम को सराहते हुए धन्यवाद और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon