Purnia Breaking: मलडीहा घाट महिला हत्या कांड का खुलासा, पूर्णिया पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

पूर्णिया: Purnia Breaking  पूर्णिया जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के मलडीहा घाट में 19 अप्रैल 2025 को बरामद एक अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़हरा थाना कांड संख्या 76/25 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज, 6 मई 2025 को इस मामले के मुख्य आरोपी छोटू टुड्डू (उम्र 55 वर्ष), पिता स्व. टेंगु टुड्डू, निवासी मलडीहा घाट, वार्ड नंबर 8, थाना बड़हरा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया है।

छापेमारी दल में बड़हरा थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार और सशस्त्र बल शामिल रहे। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पूर्णिया पुलिस ने पुनः यह सिद्ध किया है कि “जन विश्वास संकल्प हमारा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक प्रतिबद्धता है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और न्याय की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से जारी रहेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon