पूर्णिया जिला शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णिया जिले को राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। एससीईआरटी पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षात्मक कार्यक्रम में पूर्णिया जिला के शिक्षा समन्वयक सैफुल अंसारी एवं जिला तकनीकी सदस्य चन्दन कुमार साह को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान राज्य स्तरीय शिक्षक शिक्षा सशक्तिकरण उन्मुखीकरण गुणवत्ता समीक्षात्मक कार्यशाला सह सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्णिया जिले में बेहतर नवाचारयुक्त शिक्षण कार्य को बढ़ावा देने तथा विज्ञान एवं गणित विषय आधारित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए दोनों पदाधिकारियों की अहम भूमिका को सराहा गया।

बताया गया कि जिले में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों को राज्य स्तर पर एक सराहनीय प्रयास के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस सफलता में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विभागीय पदाधिकारियों के सामूहिक योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

इस सम्मान के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया कुन्दन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शशिचन्दन चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला साधनसेवी नौशाद आलम, जिला तकनीकी सदस्य तरुण यादव, कामेश विश्वास, सरवर आलम सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिले के शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने विद्यालयों में निरंतर नए नवाचारों के माध्यम से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम आज जिले को राज्य स्तर पर यह गौरव प्राप्त होने के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं जिला स्तरीय तकनीकी सदस्यों के अथक प्रयास से ही पूर्णिया जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और भविष्य में और भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon