परिवार कल्याण सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

पूर्णिया: क्षेत्रीय स्तर पर शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रमंडल के चारों जिलों से चयनित चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमसीएच+ए काउंसलर, आशा एवं उषा को परिवार कल्याण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने की। इस अवसर पर रीजनल प्रोग्राम मैनेजर कैसर इकबाल, आरएमईओ सहित UNICEF और PSI के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मिनीलैप सेवा में डॉ. विजय कुमार को 1398 सफल ऑपरेशन, जबकि पुरुष नसबंदी (एनएसवी) में डॉ. बाघेश्वर कुमार को 14 एनएसवी के लिए सम्मानित किया गया। एएनएम Asrina Baskey को 1045 पीपीआईयूसीडी इन्सर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार मिला। महिला नसबंदी उत्प्रेरक के रूप में सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ता हीरा देवी को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में परिवार कल्याण कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon