अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया : जिले के प्रखंड के नगर क्षेत्र में स्थित HSC प्रसादपुर के बेलदारी गांव में मातृ स्वास्थ्य बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
बैठक में महिलाओं को नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना (PMSMY), डायरिया प्रबंधन की सही विधि, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार और HPV टीकाकरण के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, Influencer और Wadhwani BC की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित उपयोग करने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस बैठक के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और जागरूकता देखने को मिली। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने और माताओं तथा बच्चों के लिए समय-समय पर हेल्थ कैम्प आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।



