PURNIA NEWS : लक्ष्मी नारायण मंदिर पोठिया में 48 घंटा हरि नाम संकीर्तन बसंत पंचमी के अवसर पर शुरू

PURNIA NEWS विमल किशोर : लक्ष्मी नारायण मंदिर पोठिया में 48 घंटा हरे राम अष्टयाम संकीर्तन बसंत पंचमी के अवसर पर किया गया। श्री राम राधे कीर्तन कमेटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 5 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर दिनांक 7 फरवरी 2025 संध्या 7:35 में अष्टयाम संकीर्तन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कुंवारी कन्या एवं महिलाएं सर पर कलश धारण कर वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पोठिया नदी से जल उठाकर बाजे गाजे के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर पोठिया पहुंचे।

जहां विधिवत वैदिक मंत्रौचार के साथ पंडित खगेश झा ने मंदिर में कलश रखवाया। और अष्टयाम संकीर्तन शुरू हुआ। 6 दलों द्वारा अष्टयाम संकीर्तन संपन्न किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया । जहां श्रद्धालु भक्त आनंद पूर्वक भंडारा ग्रहण किया। अष्टयाम संकीर्तन को सफल बनाने में कीर्तन कमेटी सहित समस्त पोठिया वासी शामिल है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon