PURNIA NEWS: भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भवानीपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS भवानीपुर नगर पंचायत स्थित यादव नगर श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली गई। दर्जनों घोड़े, दर्जनों वाहनों पर देव् रूप में सजे श्रद्धालुओं एवं भगवा रंग के साथ भगवान की प्रतिमा के साथ निकाली गई भव्य व विशाल शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा लगाये जा रहे जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से समूचा नगर पंचायत गुंजायमान बना हुआ था।

श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकली भव्य व विशाल शोभा यात्रा थाना चौक, बजरंगबली चौक, मुख्य बाजार, सर्वोदय आश्रम चौक, बस स्टैंड के रास्ते से गुजड़ते हुए पुनः श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंच समाप्त हुआ। शोभायात्रा में भगवान के प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान प्रभु के दर्शन करने के लिए समूचे नगर पंचायत की नर नारियां अपने घरों से बाहर निकल पड़े थे।

बाहर निकले नर नारियों ने प्रभु के दर्शन करने के साथ साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ाने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए लोगों के द्वारा जगह-जगह शर्बत एवं सुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी किया गया था। प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूचे नगर पंचायत का माहौल आध्यत्मिक एवं भक्तिमय बना हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon