PURNIA NEWS: कामाख्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार, कलश यात्रा में हर ओर ‘जय माँ कामाख्या’ की गूंज

पूर्णियाँ: PURNIA NEWS पूर्णियाँ जिले के के०नगर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर ग्राम में माता कामाख्या का दस दिवसीय राजकीय महोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया। रविवार को इस महोत्सव के अंतर्गत 15 हजार से अधिक महिलाओं और युवतियों ने के०नगर और धमदाहा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से भव्य कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से इस यात्रा में भाग लिया, और “जय माँ कामाख्या” के उद्घोष के साथ जल लेकर मंदिर पहुंचे। इससे पहले, विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा कर कलश में जल भरा और श्रद्धालुओं ने हर्षोउल्लास के साथ कलश यात्रा की शुरुआत की।

इस यात्रा में सुदूर इलाकों से आए भक्तों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और श्रद्धा-भक्ति में नाचते-गाते हुए जल लेने मंदिर की ओर बढ़े। मंदिर परिसर में “जय माँ कामाख्या” के नारे गूंज उठे और सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। राजकीय महोत्सव में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह भी श्रद्धालुओं के साथ उपस्थित हुईं। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह महोत्सव समाज के हर वर्ग को सुख, समृद्धि और वैभव की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह यज्ञ, हवन और पूजा समाज से मानसिक विकृतियों को दूर करने में मदद करेगा, जिससे समाज में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मंत्री लेशी सिंह ने यह घोषणा की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कामाख्या महोत्सव को राजकीय मेला का दर्जा मिलने से इस स्थान को अब राजकीय पहचान मिल गई है। इस कदम से, कामाख्या मंदिर को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आने वाले समय में बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण स्थल बनेगा। महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध मैथिली गायिका जुली झा ने भजन की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका उत्सवी माहौल में बदल गया। श्रद्धालुओं का उत्साह और जोश देखा गया, जो महोत्सव के पहले दिन ही इसका आकार और महत्व दर्शाता है।

PURNIA NEWS

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon