PURNIA NEWS : रघुनाथपुर में एक युवक ने अपने घर मे फांसी लगाकर किया खुदकुशी

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी पंचायत के रघुनाथपुर गांव में एक युवक ने शनिवार की रात्रि अपने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है । मृतक युवक रघुनाथपुर निवासी कमल नारायण ठाकुर का पुत्र आशुतोष कुमार ठाकुर उर्फ मुसो ठाकुर (22 बर्ष) था । घटना के दिन मृतक युवक अपने घर मे अकेले था । मृतक की माँ सिंदुला देवी ने बताया कि वह पूर्णियाँ में अपने एकलौते पुत्र के साथ रहती थी । उसने बताया कि शनिवार की दोपहर उसका पुत्र अपने गांव रघुनाथपुर गया था । उसने बताया कि शनिवार की देर संध्या लगभग नौ बजे उसके गांव के लोगों ने उसे फोन पर बताया कि उसका पुत्र अपने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है । युवक के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।

ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना भवानीपुर थाना को दिया गया । सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार , सअनी जनार्दन प्रसाद सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए । घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से घटनास्थल पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने का काम भी किया । थानाध्यक्ष ने मृतक युवक के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया । वहीं घटना की जानकारी पाकर मृतक युवक के कई परिजन भी उसके घर पहुंचे थे । घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon