PURNIA NEWS : जनता दरबार में खानापूर्ति का आरोप, बनमनखी अंचल को दलालों के कब्जे में बताया: प्रो. आलोक कुमार

PURNIA NEWS : बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी एवं राजद के वरिष्ठ नेता प्रो. आलोक कुमार ने बनमनखी अंचल में भूमि विवाद निपटारे को लेकर हो रहे कथित अनियमितताओं पर तीखा हमला बोला है। एक प्रेस बयान जारी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अंचलों में हर शनिवार को थानों में आयोजित होने वाले जनता दरबार केवल खानापूर्ति बनकर रह गए हैं। प्रो. आलोक ने कहा कि जनता दरबार में अंचलाधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं होते, बल्कि ऐसे कनीय कर्मियों को भेजा जाता है जिन्हें भूमि मामलों की कोई जानकारी नहीं होती। परिणामस्वरूप भूमि विवादों का समाधान नहीं हो पाता और संबंधित पक्षों को गुमराह किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों को सही ठहराकर रैयतों को जानबूझकर बीएलडीआर भेजा जाता है, जिससे केवल औपचारिकता पूरी हो पाती है। उन्होंने बताया कि 14 जून, शनिवार को भी बनमनखी अंचल के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी किसी भी थाने में जनता दरबार में उपस्थित नहीं हुए, जो इस गंभीर मामले को लेकर प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।

प्रो. आलोक कुमार ने पूर्णिया जिलाधिकारी से मांग की है कि भूमि विवाद निपटाने के लिए आयोजित जनता दरबार में संबंधित पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश जारी किया जाए। उन्होंने बनमनखी अंचल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा अंचल दलालों और बिचौलियों के कब्जे में है, जहाँ दाखिल-खारिज के नाम पर ज़्यादातर मामलों को जानबूझकर रद्द कर दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो राजद एवं महागठबंधन के अन्य घटक दल इस मुद्दे पर आंदोलनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने बनमनखी अंचलाधिकारी के क्रियाकलापों की जांच की मांग भी की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon