PURNIA NEWS : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, मोटरसाइकिल से ध्वनि प्रदूषण और मादक पदार्थ सेवन पर होगी कड़ी कार्रवाई

PURNIA NEWS : पूर्णिया के सहायक खजांची थाना में अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन द्वारा त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों पर चर्चा हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि रामनवमी पर्व के सुचारु आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा अन्य सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और जुलूस या अखाड़ा के लिए अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि मादक पदार्थों का सेवन कर उत्तेजक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने वालों, मोटरसाइकिल के साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, अश्लील गाने बजाने वालों पर भी कार्रवाई करने और लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि “रोको-टोको अभियान” के तहत वाहनों की सतत एवं सघन जांच की जा रही है, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को पर्व के दौरान अपने क्षेत्र में लगातार गतिशील रहने और डीजे बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रामनवमी पर्व के मद्देनजर अनुमंडल और जिला स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम प्रभावी रूप से कार्यरत रहेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या-06454-243000) पर सूचित करें। बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों और सभी पूर्णिया वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और अपील की कि त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाएं। बैठक में सभी संबंधित थाना अध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon