PURNIA NEWS : हाइवा के धक्के से एएनएम की घटनास्थल पर मौत, बाल-बाल बचे पति

PURNIA NEWS : पूर्णियाँ-टीकापट्टी एसएच 65 पर भवानीपुर सर्वोदय आश्रम चौक के नजदीक हाइवा के धक्के से बाइक सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । जबकि इस सड़क हादसे में बाइक चला रहा मृतक महिला का पति बाल-बाल बच गया । मृतक महिला भागलपुर जिला अंतर्गत रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी गांव निवासी रंजीत पंडित की पत्नी कविता कुमारी थी । मृतक महिला धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थी । मृतक महिला के पति रंजीत पंडित ने बताया कि वह अपनी पत्नी को अपने बाइक से लेकर धमदाहा आ रहा था । उसने बताया कि वह जैसे ही भवानीपुर सर्वोदय आश्रम चौक के नजदीक आया कि धमदाहा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया । हाइवा की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला बाइक से गिर गयी और वह हाइवा के नीचे आ गयी । सड़क पर गिरने के बाद अनियंत्रित हाइवा ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया , जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल से हाइवा चालक को पकड़ कर भवानीपुर पुलिस के हवाले कर दिया । वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना में कार्यरत अपर थानाध्यक्ष संजीव रंजन लाल, अवर निरीक्षक विकास कुमार, मनोज कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतक महिला के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया ।

31 मई को किया था योगदान –

मृतक महिला कविता कुमारी धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में बीते 31 मई को अपना योगदान किया था । जिनके बाद उसकी ड्यूटी धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के नीरपुर पंचायत में लगाई गई थी । मृतक एएनएम के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को स्थायी रूप से धमदाहा में शिफ्ट करने के लिए कुछ सामान लेकर अपने घर से धमदाहा आ रहा था । इसी दौरान इस सड़क हादसे में कविता कुमारी की मौत हो गयी ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon