PURNIA NEWS : सुभाषनगर में झपटमारी की कोशिश नाकाम, युवक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के सुभाषनगर इलाके में 12 जून 2025 को दिनदहाड़े झपटमारी की एक घटना उस वक्त विफल हो गई जब स्थानीय लोगों की सतर्कता से भागते हुए झपटमार सड़क पर गिर पड़ा और उसे पकड़ लिया गया। पीड़ित अभिषेक कुमार देव, निवासी सतकोदरिया, थाना केनगर, अपने मोबाइल के साथ मरंगा से सुभाषनगर की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उनका मोबाइल झपटने की कोशिश की।

झपटमारी के बाद भागने के क्रम में बाइक सवार सड़क पर गिर गया, जिसे लोगों ने दबोच कर पहले प्राथमिक उपचार दिलाया और फिर सहायक खजांची थाना को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ललन कुमार (उम्र 20 वर्ष), निवासी गोंगलाबस्ती, थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल (जिसमें एक छीना गया मोबाइल शामिल है) और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon