Purnia News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रथ और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, डीएम ने की अपील

पूर्णिया: Purnia News विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को पूर्णिया के संयुक्त श्रम भवन, बियाडा कैंपस, मरंगा में जन-जागरूकता कार्यक्रम व प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने बाल श्रम उन्मूलन संदेश के साथ प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के प्रमुख बाजारों में जिंगल के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा।

Purnia News

डीएम ने लोगों से अपील की कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को श्रम कार्य में संलिप्त पाए जाने पर हेल्पलाइन नंबर 9471229133 या टोल फ्री 1098 पर सूचना दें। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और विभागीय योजनाओं के लाभुकों को डमी चेक प्रदान किए गए। डीएम ने श्रमिकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान सहित कई अधिकारी, श्रमिक और एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में बाल श्रम निषेध अधिनियम व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon