PURNIA NEWS भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बना बकरीद, पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्योहार

PURNIA NEWS आनंद यदुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का पवित्र त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्साह के साथ मनाया गया, जहां सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचकर पवित्र नमाज अदा करने में जुटे रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी की परंपरा निभाते हुए समाज में भाईचारे का संदेश दिया। शहीदगंज, जाबे, भुरकुंडा, बड़हरी, श्रीपुर, शेखपुरा, बड़ी भंडसार, छोटी भंसार, भेलवा, बिढ़नियाँ, छप्पन, दरगाहा, लतमबाड़ी, रौशनगंज सहित तमाम गांवों में त्योहार का जश्न सौहार्द और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान कई घरों में दावतों का आयोजन किया गया, जहां सभी समुदायों के लोगों को आमंत्रित कर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की गई। त्योहार को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए निगरानी करता रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon