PURNIA NEWS : पूर्णिया में बकरीद शांतिपूर्वक संपन्न, जिला प्रशासन रहा सतर्क, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई

PURNIA NEWS : बकरीद पर्व 2025 के अवसर पर पूर्णिया जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए, जिसके तहत जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देशन में वरीय अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी और गश्ती के माध्यम से शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पल-पल की स्थिति पर नजर रखते हुए डीएम स्वयं निर्देश देते रहे और अधिकारियों को सतर्क रहकर सूचनाओं के आदान-प्रदान व उपस्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया।

उनके निर्देशानुसार, सभी स्टैटिक और गश्ती दलों से निरंतर संपर्क बनाकर हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जिससे पूरे जिले में बकरीद की नमाज और कुर्बानी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। हालांकि, नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ प्रतिनियुक्त कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने के साथ-साथ एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon