Purnia News: जिला स्तरीय समिति बैठक में बैंकिंग उपलब्धियों की समीक्षा, सांसद-विधायक ने जताई चिंता

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया में 12 जून 2025 को जिला स्तरीय परामर्शदात्री, सुरक्षा एवं समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने की। बैठक में सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विधायक श्री विजय कुमार खेमका, श्री नित्य कुमार झा (स्टेट बैंक), अग्रणी जिला प्रबंधक श्री शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रजेंटेशन में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा जिले के लिए ₹8950 करोड़ का ऋण वितरण लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि जिले का जमा-साख अनुपात 97.18% रहा, जो राज्य में सर्वाधिक है। पीएमईजीपी, मुद्रा, कृषि एवं एमएसएमई योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला की प्रथम स्थिति को सराहा गया। सांसद व विधायक ने सरकार प्रायोजित आवेदनों के बड़े पैमाने पर अस्वीकृत होने पर चिंता जताई और पुनर्समीक्षा के निर्देश दिए। शिक्षा ऋण, जनधन व लघु उद्यमियों को लेकर ठोस कार्रवाई की बात कही गई। बैठक में नाबार्ड द्वारा तैयार 2026-27 की पीएलपी कार्य योजना का भी विमोचन किया गया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon